RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के बस से श्रद्धालु हुए रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च। बुधवार को श्री आदिनाथ ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के लिए बस खुली। ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश कुमार जैन ने बताया कि झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला स्थित पारसनाथ से जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकर की निर्वाण भूमि श्री सम्मेद शिखर जी है जैन श्रद्धालु इस पावन निर्वाण भूमि के दर्शन, पूजन कर पुण्य लाभ लेते है। तीर्थयात्रा 12 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक के लिए आयोजित है उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के सफल, सुखद यात्रा के लिए शुभकामना दिए। धर्म प्रभारी सुशील कुमार जैन ने यात्रा का शुभारंभ श्रीफल समर्पित कर किए। जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के लिए सम्पूर्ण विश्व से जैन धर्मावलंबी शिखर जी पहुंचते है। ट्रस्ट के सौजन्य से 2 वर्षों से करीब 110 तीर्थ यात्रियों के आरा से आने-जाने के लिए 2 एसी स्लीपर कोच बस, ठहरने के लिए बेहतर आवास एवं शुद्ध भोजन की व्यवस्था किया जा रहा है ये बहुत ही पुण्यशाली कार्य है। इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के सचिव कमल कुमार जैन, ज्योत प्रकाश जैन, डॉ अखिल कुमार जैन अभय कुमार जैन, अनुराग जैन, अंशु जैन, धर्मशाला प्रभारी अजय कुमार जैन एवं अन्य का अहम योगदान रहा।

Related posts

पटना:पीड़ित परिवारों ने नीतीश सरकार के दलित विरोधी चेहरे को किया बेनकाब।

rktvnews

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान समिट का समापन सत्र’।

rktvnews

व्यंग्य 🤪 फट्टेबाज जी से विनम्र निवेदन!

rktvnews

बिहार: मतदाता सूची में अगर छूटा है नाम, दर्ज कराने को मिला एक माह का समय।1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच की है अवधी।

rktvnews

Leave a Comment