RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

4 श्रम कानून भारत के श्रमिकों की गुलामी का है दास्तवेज : सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 फरवरी।आज लोकसभा में बजट सत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने 4 श्रम कानून, मनरेगा पर अपना वक्तव्य रखा।
उन्होंने कहा कि मैं 4 श्रम कोड के खिलाफ बोलने खड़ा हूँ। ये कानून भारत के श्रमिकों की गुलामी का दास्तवेज है। मजदूरों के शोषण उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाला कानून है। इस कानून के द्वारा मजदूरों के खिलाफ पूंजीपतियों के हाथ मे कोड़ा थमाया गया है। इस लिए मैं इसके खिलाफ में खड़ा हूँ। आज पूरे भारत मे 4 श्रम कोड के खिलाफ, मनरेगा के पुराने कानून वापसी के लिए करोड़ो किसान – मजदूर सड़कों पर है। इस लिए हमारी मांग है कि उनके मांगों को पूरा किया जाए। इस देश को वही चला रहे हैं।
इस कानून को 1926 के उपनिवेशिक बता कर खत्म किया जा रहा है। जबकि 100 या 10 प्रतिशत मजदूरों की संख्या पर यूनियन बनाने का अधिकार था अब 300 या 51 पर कर दिया गया है। मजदूरों को हड़ताल करने के लिए नोटिस देने का समय 2 सप्ताह था अब 2 माह पहले कर दिया गया है। न्यूनतम मजदूरी देने का कोई जिक्र नही है। मजदूरों को कितना मजदूरी देंगे अब महीने पर नही दिन के हिसाब से नही बल्कि घण्टे के हिसाब से देंगे। मजदूरों को लिखो फेकों का तगमा दे रहें हैं।
उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण मजदूर भी इस हड़ताल में हैं। इस लिए आपके मध्य से सरकार से हमारी मांग है कि ये कानून वापस लिया जाए और इन मजदूरों का सम्मान किया जाए।

Related posts

भोजपुर:सफाई आने वाले पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी: मुख्यपार्षद

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

महाकुंभ:फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा।

rktvnews

यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment