RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिले के बभनगावा(अगरपुरा) में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जाप नेता रघुपति यादव ने किया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।कल 22 अप्रैल को बड़हरा प्रखंड बभंगावा(अगरपुरा) के स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने किया। अपने अतिथीय संबोधन में श्री यादव ने आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की ऐसे खेल के आयोजनों से सामाजिक एकता और सौहार्द बना रहता हैं ,खिलाड़ियों में एक दूसरे के प्रति स्नेह बना रहता हैं।ग्रामीण खिलाड़ियों में प्रतिभाएं छिपी होती है जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम से निखारा जा सकता है जिससे वो जिला व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।अपने संबोधन में उन्होंने अपना हर संभव सहयोग खिलाड़ियों को प्रदान करने की भी बात कही। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमे फाइनल मैच का मुकाबला मनीछपरा और केसीसी बभनगावा के बीच खेला गया।6-6 ओवरों के इस मैच में मनीछपरा ने 47 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के समक्ष रखा जिसके जवाब में केसीसी बभनगावा 27 रनों पर ही सिमट गई और मनीछपरा ने विजेता बन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का खिताब गोलू पांडेय को दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजकों के रूप में सचिन कुमार,हरिकेश यादव,विष्णु शंकर तिवारी,अमित पांडेय,रजनीकांत,विकास पांडेय,पूर्व मुखिया गणेश राम, छोटू पांडेय,विक्की पांडेय मुख्य रूप से रहे।दर्शकदीघा में मुख्य अतिथि के अलावा अन्य गणमान्य लोगों में प्रिंस पाठक,धीरज यादव,चंगनी राय,मदन यादव,बंटी पांडेय,अरविंद राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:दलितों को संगठित करने में जुटा हम गुट की 14 मार्च को होगी बैठक : राजेश निराला

rktvnews

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

सुधा डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा नई दर 24 अप्रैल से होगी लागू।

rktvnews

भोपाल:विधायक रामेश्वर शर्मा औऱ सिंधी पंचायत एयरपोर्ट रोड भोपाल मे सदस्यों ने किये वृक्षारोपण।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने आज थलसेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

राजभाषा हिंदी दशा एवं दिशा’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित!हिंदी राष्ट्र की आत्मा है और राष्ट्रीयता का प्रतीक है: पूर्व स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष प्रो नंद जी दूबे

rktvnews

Leave a Comment