RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बुलडोजर राज नहीं चलेगा!गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ माले ने धरना दिया।

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह) 14 जुलाई।आरा मुफ्फसिल के कारवां में गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ व नया वास-आवास कानून बनाने,बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ने की नीति के बनाने व सभी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर भाकपा-माले ने आरा अनुमंडलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया!धरना का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि देश में मोदीजी के नेतृत्व में बुल्डोजर राज प्रचलन बढ़ गया है और गरीब पर ही बुल्डोजर चल रहा है।गरीबों को कानून का हवाला देकर उन्हें बेदखल किया जा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि गरीबों के घरों उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की गारंटी की जाए इसके बावजूद भी उन गरीबों के घरों को उजाड़ा जा रहा है।आगे माले नेताओं ने कहा कि बिहार निर्धनतम राज्यों में अग्रणी कतार में है।मानवीय सूचकांक और गरीबों की आबादी के मामले में राज्य की तस्वीर चिंतित करने वाली है।गरीबी और पिछड़ेपन के कई कारक हैं लेकिन सबसे बड़ा कारक आवासीय भूमिहीनता है।लाखों की तादाद में भूमिहीन दलित-गरीब जहां दशकों से बसे हैं,उसका मालिकाना कागज़ उनके पास नहीं है।जमीन का मालिकाना कागज़ नहीं रहने के चलते उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है।सामाजिक न्याय और न्याय के साथ विकास की कोई स्थाई किरण उन तक नहीं पहुंच रही है।आजादी के तुंरत बाद बिहार ने ऐतिहासिक कदम उठाया था और राज्य के जमींदारों-रैयतों की जमीन पर बसे भूमिहीनों को पीपी एक्ट के तहत पर्चा देकर उन्हें स्थाई हक दिया था।बदलते समय में समग्र सर्वे के आधार पर नया वास आवास कानून समय की मांग है।सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय भूमि की गारंटी हो,इसका प्रावधान भी उक्त कानून में हो।इस प्रश्न को लेकर खेग्रामस धारावाहिक आंदोलन चला रहा है।गरीबों पर चल रहे है बुल्डोजर के खिलाफ भाकपा-माले जन प्रतिरोध खड़ा कर रही है!धरना के बाद आरा अनुमंडलाधिकारी को मांग-पत्र दिया गया है।  धरना को संबोधित करने वालों में भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,शिवप्रकाश रंजन,शब्बीर कुमार,पप्पू कुमार राम,निरंजन केसरी,विकास कुमार,रौशन कुशवाहा,महफूज आलम,कामेश्वर राम,अमरनाथ राम,हरिशंकर गुप्ता,हरिराम सिंह,जनार्दन गौड़,विजय रविदास,रामनिवास बिंद राम स्वार्थ चौधरी शिवपूजन पासवान नंदकिशोर मुसहर,भीम मुसहर,फूल झाड़ों देवी,राधिका देवी,विमला देवी,‌रुकमणी देवी शांति देवी,बबीता देवी आदि कई लोग शामिल शामिल थे।

Related posts

रांची:नरक चतुर्दशी पर आध्यात्मिक कार्यक्रम!संसार को नरक बना देने वाला असुर देह का अभिमान ही नरकासुर है :ब्रम्हकुमारी निर्मला बहन

rktvnews

भोजपुर: 16 मई को भाजपा भोजपुर करेगी तिरंगा यात्रा आयोजित, की गई तैयारी समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने आरा आइडल में लहराया जीत का परचम।

rktvnews

सी.आई.आई ने पार्थ सारथी सेन शर्मा और सफीना हुसैन के बीच गहन संवाद की मेजबानी की, हर आखिरी लड़की पुस्तक का विमोचन हुआ।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गाँधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा नही,एसआईआर भोकाल यात्रा है: रितुराज सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment