RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पचास सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।जारी प्रेस विज्ञप्ति से बताया गया की अखिल भारतीय जनसंघ बिहार विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ मिलकर पचास सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गोरक्षा के मुद्दे पर प्रबल जनजागरण कर रहे ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के साथ जुड़े दलों का मोर्चा एक साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेगा। जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गोरक्षा, भारतीय कृषि-उद्योग, ग्रामीण लघु कुटीर उद्योगों और स्वदेशी पर केंद्रित कार्यक्रमों के आधार पर समाज को स्वस्थ, स्वावलंबी, समृद्ध बनाने की योजना से जनसंघ मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में अपराध और भ्रष्टाचार ही मुख्य मुद्दे बन चुके हैं।महंगे चुनाव तथा जिताऊ प्रत्याशी के नाम पर अपराध और धनतंत्र का बोलबाला बढ़ गया है जिसके कारण अच्छे लोग हाशिए पर हैं अथवा निराश-हताश हैं और अयोग्य लोगों के हाथों में नेतृत्व है। जनसंघ इस परिस्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के शिक्षित, सुयोग्य, ईमानदार और सेवाभावी लोगों को आगे लाकर राजनीति की चाल और इसके चरित्र तथा चेहरा को बदलने का अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार पाण्डेय, महासचिव ज्योति शंकर और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र नारायण सिंह की समिति उम्मीदवारों का चयन कर रही है। एक-दो दिनों में सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में सहयोगी दलों की बैठक होगी जिसमें प्रभावी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Related posts

भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक मानक स्थापित कर रहे हैं।

rktvnews

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के रास्ते खोजने के लिए उद्योग जगत से भेंट की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment