RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ कई आयोजनों को किया संबोधित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा के सांसद आर के सिंह ने वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव दिवस के दिन स्थानीय आरा वीर कुँवर सिंह पार्क मे बाबु वीर कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।साथ ही बाबु वीर कुँवर सिंह अमर रहे का नारा भी लगाया।
दूसरी तरफ मंत्री रेड क्राँस भवन मे रक्तदान शिविर मे शामिल हुए साथ मे भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार भी थे।वहाँ उन्होने रक्तदान करते नौजवानों को हौसला बुलंद करते हुए रक्तदान के महत्व के बारे मे बताया। उन्होने लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा के सांसद आर के सिंह द्वारा महुली स्थित जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल का उद्घाटन फीटा काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उन्होने विद्यालय के महत्व और अभिभावकों को अपने बच्चे के प्रति जागरूक होने की सीख की बात कही।विकसित और महान देश बनने के लिए अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देना चाहिए। उनके साथ कार्यक्रमों मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,मिथिलेश कुशवाहा,लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, कौशल यादव,प्रेम पंकज ललन,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, महामंत्री राकेश सिंह,मंत्री संतोष चन्द्रवंशी,  जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता नवीन सिंह,विनय सिंह,विभु जैन,आदित्य कुमार, कुंदन सिंह तोमर आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

बागपत :दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

1 करोड़ 47 लख रुपए की धनराशि से निर्माणाधीन नगर पंचायत रटौल के कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!भवन के निर्माण कार्यों पर कई जगह प्रश्न चिन्ह प्रतीत हुए।

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम 2025 में भारत का रणनीतिक आर्थिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

rktvnews

उज्जैन:प्रमुख सचिव पी.नरहरि ने जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment