RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक : राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )23 फरवरी। अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में चिड़ावा के भोमपुरा गांव में रविवार को झुंझुनू में लखपति सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।
राज्यपाल बागड़े ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “अब महिलाओं के विमान उड़ाने का समय आ गया है। यदि वे ठान लें, तो कोई कार्य उनके लिए असंभव नहीं है।” उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों को शिक्षित करने, कौशल विकास करने और डेयरी व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
श्री बागड़े ने विश्वास जताया कि आज की लखपति दीदी आने वाले समय में करोड़पति दीदी बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महाकुंभ स्नान के लिए धर्मावलम्बीयों का जत्था 55 बसो से गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में हुआ रवाना।

rktvnews

बक्सर:ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:नमामि गंगे योजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment