RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाकुंभ स्नान के लिए धर्मावलम्बीयों का जत्था 55 बसो से गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में हुआ रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 फ़रवरी।9 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से 1000 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 55 बसों से रवाना हुआ। इस मौके पर एमएलसी जीवन कुमार, डॉ पी सिंह, डॉ आंनद भूषण, पुष्पा कुशवाहा, मालती देवी, सन्तोष पांडेय, जितेंद्र शुक्ला, शम्भू चैरसिया,उमेश सिंह ,रीना सिंह,शशि कुशवाहा,आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट,अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, सुनील पाठक, संजय राय, आशुतोष पांडेय, सनातनी रोहित सिंह बजरंगी, बबलू ग्रैंड, नवीन प्रकाश ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी धर्मावलम्बियों ने हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों ने देवी देवताओं और जय श्रीराम का जयघोष भी किया। वही लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी का जयकारा भी किया।सभी आगत अतिथियों को भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने आंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी का भी प्रबंध किया गया है।वहां जीयर स्वामी जी महाराज के आश्रम में रहने एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।इस दौरान एमएलसी जीवन कुमार ने सभी धर्मावलम्बियों को महाकुंभ में जाने के लिए सुखद यात्रा की कामना की तथा आरा वासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। इन्होंने कहा कि यह साहसी एवं धार्मिक कार्य जो यहां हो रहा इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
सर्जन डॉ पी सिंह एवं डॉ आनन्द भूषण ने कहा कि महाकुंभ में संगम स्नान का अलग ही महत्व है। देश विदेश से लोग महाकुंभ में भाग लेने प्रयागराज जाते है। हमलोगों का सौभाग्य है कि आरा से भी इसमें सबकी सहभागिता है।
वही पूर्व डिप्टी मेयर द्वय पुष्पा कुशवाहा एवं मालती देवी, पूर्व पार्षद शशि कुशवाहा एवं जितेंद्र शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि सन्तोष पांडेय , शम्भू चैरसिया , वार्ड पार्षद मंटू सिंह ने कहा की ये लोग हमेसा से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रहते है उसी के मद्देनजर इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है। इन्होंने कहा कि महाकुंभ में भेजने का जो कार्य हो रहा ऐसा पुनीत कार्य करने वालो को पुण्य मिलता है ।
इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत सुमन बाबा, अजित सिंह, के के बाबा, राजू सिपाही, साहिल, समर, सम्मी जी , पप्पू पांडेय, अमित पिंटू, पिंकू सिंह, रवीश सिंह बाबू,प्रियांशू श्रीवास्तव, अंकित राय, राजू शाहबादी , विजय भारती सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक लोग उपस्थित थे।

Related posts

भारत में जितनी धार्मिक आजादी उतनी दुनिया में कही नही: शाहनवाज हुसैन

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

राज्यमंत्री का आह्वान: बागपत ट्रेड शो में अवश्य आए, स्वदेशी को गर्व से अपनाए!

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

शिक्षा विभाग के नए रोस्टर अनुसार प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

Leave a Comment