RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर:ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 दिसम्बर। बक्सर पुलिस ने एक ट्रक शराब बरामद कर शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक बक्सर को गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर वीर कुंवर सिंह सेतू से भारी मात्रा में शराब बिहार में लाने के फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में औद्योगिक थाना एवं एएलटीएफ बक्सर की एक टीम गठित किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु वीर कुंवर सिंह सेतू के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस द्वारा एक ट्रक आरजे 27 जीबी/0451 की तलाशी के दौरान 6651 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर अख्खा राम को गिरफ्तार किया है। अख्खाराम राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में औद्योगिक थाना कांड संख्या 315/23 दर्ज किया गया है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण व कार्यों की ली जानकारी।

rktvnews

दुमका:मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

rktvnews

गढवा:कब्रिस्तान घेराबंदी अनुमोदन से संबंधित बैठक।

rktvnews

“आईएएस अधिकारी: सोशल मीडिया स्टार या सच्चे सेवक?”

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह :आयोग की प्रभारी अध्यक्ष, शबनम परवीन ने जिले में विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment