RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नमामि गंगे योजना से संबंधित बैठक।

जल संचयन व जल संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)02 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा की सहायक नदी निरंजना (फल्गु) पुनर्युवन-जिला प्रशासन के साथ एन0एम0एस0सी0जी0 नई दिल्ली की तकनीकी टीम सहित सभी संबंधित विभाग के साथ बैठक की गई।
बैठक में एन0एम0एस0सी0जी0 की ओर से जिले का समन्वयक के द्वारा कार्य योजना को विस्तृत रूप से बताया गया एवं इस पर सुझाव मांगा गया। बैठक में वर्षाजल को संरक्षित करने हेतु सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने, अधिक से अधिक पौधा रोपन करने, जल संसाधन विभाग के द्वारा वर्षाजल रोकने के लिए श्रृंखला चेक डैम का निर्माण कराने, वाटर रिचार्ज के लिए सभी जल श्रोतों का गहरीकरण एवं अधिक से अधिक कैचमेंट क्षेत्र के लिए तालाबों का निर्माण कराने पर विचार विमर्श किया गया। इस कार्य हेतु तकनीकी सपोर्ट एन0एम0एस0सी0जी0 द्वारा प्रदान किया जाएगा। सभी विभागों के साथ अभिसरण करते हुए विस्तृत वर्क प्लान बनाने का निर्णय लिया गया ।
उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी चतरा उत्तरी/दक्षिणी, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, हरीश महावर एवं आलोक श्रीवास्तव एन0एम0एस0सी0जी0 नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह निरंजना (फल्गु) मिशन बोधगया, संयोजक संजय सज्जन, सदस्य बंसती पन्ना समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ:छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब ओड़िशा में भी किसानों से होगी धान की खरीदी।

rktvnews

भोपाल:सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

21 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण को विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment