RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक : राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )23 फरवरी। अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में चिड़ावा के भोमपुरा गांव में रविवार को झुंझुनू में लखपति सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।
राज्यपाल बागड़े ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “अब महिलाओं के विमान उड़ाने का समय आ गया है। यदि वे ठान लें, तो कोई कार्य उनके लिए असंभव नहीं है।” उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों को शिक्षित करने, कौशल विकास करने और डेयरी व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
श्री बागड़े ने विश्वास जताया कि आज की लखपति दीदी आने वाले समय में करोड़पति दीदी बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए।

Related posts

दरभंगा:मिथिला ग्राम मंच के कलाकार को किया गया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:पोषण माह में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन:शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

बागपत:श्रावण के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों की उमड़ी आस्था, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा।

rktvnews

शूटिंग के लिए भारत अगला गंतव्य होना चाहिए; अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने पीएम मोदी के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए।

rktvnews

भोजपुर:4 सितंबर को धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, तैयारी समिति गठित।

rktvnews

22 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment