RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसडीओ ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण।

खाद दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम संजीत कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21फरवरी। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ संजीत कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के जगदीशपुर, शाहपुर तथा बिहिया मे खाद दुकानदारों द्वारा सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री की शिकायत मिलने पर खाद दुकानों का निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ खाद दुकानदारों का स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। एसडीओ संजीत कुमार ने खाद दुकानदारों को सरकारी दर पर खाद बिक्री करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बिक्री करते पकङे जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

शाहपुर मे खाद दुकान का निरीक्षण करते एसडीओ संजीत कुमार व अन्य

एसडीएम संजीत कुमार ने शाहपुर के तीन, बिहिया के चार तथा जगदीशपुर के आधे दर्जन से अधिक  खाद दुकानों की जांच की। उन्होंने कहा कि फिलहाल अनुमंडल क्षेत्र मे खाद की कोई कमी नहीं है। अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत तीनों प्रखंड मे खाद उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को उचित सरकारी मूल्य पर ही खाद खरीदने को कहा। खाद दुकानों के निरीक्षण से खाद दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त हो गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ संजीत कुमार के अलावा शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के अलावा बिहिया तथा जगदीशपुर के बीडीओ, सीओ, कृषि विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा मे हुई हत्या पर बड़हरा विधायक का कड़ा रूख, प्रशासन से जल्द कारवाई करने की कही बात।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: चतरा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

गिरीडीह:बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर पीएसएस खरगडीहा में लगा शिकायत निवारण शिविर।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment