RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उपायुक्त ने रानेश्वर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण!मध्याह्न भोजन, बच्चों की पढ़ाई और साफ- सफाई पर दे विशेष ध्यान:उपायुक्त दुमका

दुमका/झारखंड 23 अगस्त।उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे द्वारा रानेश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय धानभाषा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी बच्चों को फुल यूनिफॉर्म में देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने वहां के बच्चो से बातचीत की एवं शिक्षा की गुणवत्ता देखी। सभी शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं पठन-पाठन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब आप ईमानदारी से पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रूटीन एवं सभी संचिका अनिवार्य रूप से संधारित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मध्याह्न भोजन में सफाई पौष्टिकता एवं स्वच्छता का ध्यान रखेंगे। उन्होंने बच्चों को मध्याह्न भोजन समय पर देने एवं विद्यालय को साफ सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा में उन्नति, कार्य दक्षता में सुधार एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास करना निरीक्षण का उद्देश्य है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों सहित सभी पदाधिकारियों को इसके लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया।
मौके पर प्रशिक्षु आईएएस प्रांजल ढाढा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रानेश्वर,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आवश्यक :प्रो. संजय कुमार

rktvnews

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई।

rktvnews

राजस्थान में संचालित ‘प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’’

rktvnews

एमडीजे स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा! फिल्मी जगत के सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

पुजारी संत केशव दास जी की प्रथम पुण्यतिथि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन बड़ी मठिया में।

rktvnews

Leave a Comment