RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:100 मीटर की रेस प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर।18 नवंबर को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आरा’जेड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सब जूनियर और जूनियर(बॉयज एंड गर्ल्स) जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें भोजपुर के 28 विद्यालयों छात्र छात्राओं ने भाग लिया । यह आयोजन मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट,भोजपुर, यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी ,डॉक्टर पीसी (निशुल्क कंप्यूटर शिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से संचालित हुआ।निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों को चयनित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय निम्नवत रहे।
सब जूनियर गर्ल्स में अनीशा कुमारी मध्य विद्यालय,करमन टोला, आरा,सैया शाह राजकीय आदर्श मिडल स्कूल,आरा,लाली कुमारी अमीरचंद स्कूल,आरा तथा सब जूनियर्स बॉयज में अंकित कुमार भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा ,शिवम कुमार राय भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा,रविशंकर कुमार भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा रहे।
वहीं जूनियर्स गर्ल्स में सबा परवीन अमीरचंद स्कूल ,आरा,खुशबू कुमारी नेमीचंद स्कूल,आरा रूबी कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय,आरा एवं जूनियर्स बॉयज में आयुष कुमार भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा,आशीष कुमार भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा,आदित्य राज शर्मा भगवती स्कूल, जवाहर टोला,आरा। समापन पर सभी रैंक प्राप्त खिलाड़ियों को डॉ विकास द्वारा मोमेंटो सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।राहुल सिंह सरकार ने सभी विद्यालयों के उपस्थित शिक्षक व अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

Related posts

बढ़ते जल स्तर से वैशाली प्रशासन अलर्ट।

rktvnews

भाकपा-माले नेता शहीद कामरेड सुफियान की शहादत की 16 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों का पारदर्शी ढंग से करें निष्पादन सुनिश्चित: उपायुक्त

rktvnews

डॉक्टर अशोक कुमार सिंहा के श्राद्धकर्म पर सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment