
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिला के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है। संभावना जे पी एच एस बनाम लोटस इंटरनेशनल विद्यालय के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में जे पी एच एस ने 111 रन 8विकेट खो कर बनाया। जे पी एच एस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । लक्की ने 17 रन, युवराज ने 18 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए लोटस इंटरनेशनल विद्यालय के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक ने चार,मुननु दो विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने 3 विकेट खोकर 112 रन बना कर जीत हासिल किया।। लोटस इंटरनेशनल विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रुद्रांश ने 51 रन, मुननु ने 18 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विवेक को मैन ऑफ दी मैच रजनीश पाण्डेय मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मैच के निर्णायक वरुण एवं अभी थे। वहीं स्कोर की भूमिका में मोहित थे। इस मौके पर आयुष सिंह,निरज कुमार सिंह, संजय राय, अभय विश्वास भट्ट,अमर कुमार, निलेश निखिल उपस्थित थे।
