RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संभावना विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मातृभाषा दिवस।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 फरवरी।शहर के शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में विश्व मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, रंगकर्मी व वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. पांडेय और कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी मातृभाषा हमारी असली पहचान है, और हमें गर्व है कि हमारी मातृभाषा भोजपुरी है, जिसे दुनिया भर में लगभग 40 करोड़ लोग बोलते हैं।” उन्होंने छात्रों को अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि मातृभाषा का संरक्षण आवश्यक है, और हमें इसे अपने घरों में जरूर बोलना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसे अपनाए।
कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव सिन्हा ने किया। उन्होंने छात्रों को विश्व मातृभाषा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए जानकारी दी कि यूनेस्को ने 17 नवंबर 1999 को इसे स्वीकृति दी थी। पहले यह केवल बांग्लादेश में मनाया जाता था, लेकिन अब यह 21 फरवरी को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि “यूनेस्को के आंकड़ों के अनुसार, इस सदी के अंत तक 40% भाषाएँ लुप्त हो सकती हैं, जो चिंता का विषय है।”
इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मातृभाषा भोजपुरी में “बेरी-बेरी जमुनवा हो, “साँचो हवें सोना के चिरईयाँ नु हो हमार देसवा महान” भिखारी ठाकुर के बिदेसिया की गीत “आई जब मास भादो” गीत को प्रस्तुत किया। इन गीतों को अर्पिता केशरी, सौम्या सिंह,रितिका सिंह, प्रियांशी सिंह, वेदिका सिंह,मीनाक्षी पांडेय,श्रेया,तपस्या भारद्वाज,बिस्माह तनवीर,जान्ह्वी कुमारी, अपूर्वा सिंह, श्रेया तिवारी, प्रतिज्ञा कुमारी, खुशी सिंह,जया कुमारी और मिस्टी कुमारी ने प्रस्तुत किया।
साथ ही, पद्मश्री शारदा सिन्हा के लोकप्रिय गीत “पनिया के जहाज से पलटनिया” पर छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, जिसकी कोरियोग्राफी नृत्य शिक्षक चिन्टू कुमार ने की थी। छात्राओं के गायन की तैयारी संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और अमितेश कुमार ने करवाई थी।
रंगकर्मी ओ.पी. पांडेय ने अपनी बात रखते हुए कहा, “किसी भी समाज की प्रगति उसकी मातृभाषा पर निर्भर करती है। हमारी भोजपुरी भाषा अत्यंत समृद्ध है, बस हमें इसे संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।”
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

गया:PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कच्छ के स्मृतिवन को प्रतिष्ठित World Selection for the Prix Versailles Museums 2024 में स्थान मिलने को गौरवशाली क्षण बताया है।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

हनुमानगढ़:किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कराने के लिए करें जागरूक,बीज और उवर्रक विक्रेता दुकानों का करें औचक निरीक्षण : कलेक्टर,काना राम

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अन्तर्गत 1007 अभ्यर्थियों को किया नियुक्ति पत्र प्रदान।

rktvnews

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment