RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीरो में बारहगावां हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के 29 लोगों ने किया रक्तदान।

पीरो/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फ़रवरी। मंगलवार को पीरो में बारहगावां हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 29 स्वयंसेवकों नेअपना रक्तदान कर ट्रस्ट और पीड़ित मानवता की सेवा में सहयोग प्रदान किया।यह आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सक्रिय आजीवन सदस्य एवं फर्स्ट एड के मास्टर ट्रेनर डॉक्टर साकिब जमाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।आयोजक डॉ साकिब जमाल ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो जनहित में भोजपुर ही नहीं पूरे देश विदेश तक पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जानी जाती है। हमारा सौभाग्य की मैं भी रेडक्रास से जुड़ा हूं और सहयोगी के रूप में इसके सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहते हैं। इसी क्रम में आज रक्तदान शिविर का महत्वपूर्ण आयोजन हुआ है। ऐसे ही सभी लोग जनहित के लिए सोचें, कुछ करें जिससे की कोई पीड़ित मरीज खून के अभाव में दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर न हो।
वहीं रेडक्रास सोसायटी की सचिव डा विभा कुमारी ने रक्तदान के लिए डॉक्टर साकिब जमाल ,ट्रस्ट और रक्तदान दाताओं को बधाई व आभार व्यक्त की है। इनके नेतृत्व में पूरी तत्परता से कार्य का निर्वहन हो रहा है।रक्तदान अधिक से अधिक हो इसके लिए संगठनों से प्रयास जारी हैं। ब्लड डोनेशन कमिटी के चेयरमैन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया की सोसायटी की बस सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने में काफी सहायक हो रही है।बस रक्त संग्रह के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसमें ही रक्तदान की सभी व्यवस्था है। इससे रेड क्रॉस के पदाधिकारी व टेक्नीशियन गंतव्य तक पहुंचकर शिविर को सफल बनाते हैं । रक्तदान शिविर के लिए बह वरदान साबित हो रहा है।कार्यक्रमों के संचालन में रेहान खान, अमीर जमाल, अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन प्रभात कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे मनोज शाह,एवं नर्स सुमन कुमारी एवं उनीषा कुमारी अन्य स्टाफ अमोद कुमार राजेश कुमार सिंह तथा विकास कुमार की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल “विश्व मानक दिवस 2025” के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

अयान हीरो होंडा गैराज, आशापुर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:भगवान गणीनाथ पूजा समारोह मे शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

चतरा:जिले के चार प्रखण्ड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद जयंती विशेष :अमंगल के कोख में मंगल

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में स्वामी रामतीर्थ के जीवन-दर्शन और ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment