RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:जिले के चार प्रखण्ड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

चतरा/झारखंड 29 नवंबर।आज दिनांक 29 नवम्बर 2023 को जिले के गिद्धौर प्रखण्ड के बारीसाखी पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के सिलदाग पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के खुटीकेवाल खुर्द पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र चतरा वार्ड विकास केन्द्र ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड-03 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में गिद्धौर प्रखण्ड के बारीसाखी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 551 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 93 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया वहीं सबसे अधिक 305 आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए प्राप्त हुए है। हंटरगंज प्रखण्ड के खुटीकेवाल खुर्द पंचायत में 1323 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 464 आवेदन का निष्पादन किया गया वहीं 793 आवेदन अबुआ आवास के लिए प्राप्त हुए है। नगर परिषद क्षेत्र चतरा वार्ड विकास केन्द्र ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड-03 में हुए कार्यक्रम में 162 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 31 आवेदनों का निष्पादन किया गया। पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडी पंचायत में 822 आवेदन प्राप्त हुए है 338 आवेदनों का निष्पादन किया गया वहीं अबुआ आवास के लिए सबसे अधिक 357 आवेदन प्राप्त हुए है। लावालौंग प्रखण्ड के सिलदाग पंचायत 1650 आवेदन प्राप्त हुए है वहीं 302 आवेदनों का निष्पादन किया गया जिसमें अबुआ आवास योजना के लिए 1164 आवेदन प्राप्त है।
बताते चले कि दिनांक 30.11.2023 को चतरा प्रखण्ड के सिकीद पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के ईटखोरी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के कसारी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के नावाडी उर्फ तेलियाडीह पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के हुमाजांग पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा ई0वी0एम0/वीवीपीएटी वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जी-20 देशों से दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए “मतभेदों से ऊपर उठने” और एक परिवार की भावना से वैश्विक कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

rktvnews

Leave a Comment