RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान गणीनाथ पूजा समारोह मे शामिल हुए बड़हरा विधायक।

बिहार दारोगा मे चयन होने पर रविरंजन साह को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)31 अगस्त।आज बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह सरैया स्थित भीखमदास मठिया मे भगवान गणिनाथ पूजा समारोह मे शामिल हो कर भगवान गणीनाथ की पूजा की।
पूजा समारोह कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री सह विधायक ने सरैया निवासी सुरेन्द्र साह के पुत्र रविरंजन साह का बिहार राज्य दारोगा परीक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ सम्मानित किया। उन्होने उक्त अवसर पर कहा कि समाज के सभी वर्गो की सहभागिता से ही कोई समाज या देश आगे बढता है। इतिहास गवाह रहा है कि देश के कोई भी छोटा या बड़ा युद्ध समाज के किसी अकेले वर्ग द्वारा नही जीता गया है,चाहे वह महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी युद्ध हो या स्वतंत्रता आंदोलन हो। कोई भी समाज सभो वर्गो के मिल कर काम करने से ही स्वच्छ और साफ बनता है।
आज एक अति पिछड़ा वर्ग के लड़का रविरंजन साह दारोगा बहाली परीक्षा मे चुनाया है।यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।हमे उसे सम्मानित करते हुए गर्वित महसुस कर रहे है।यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
मौके पर भाजपा सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,प्रसाद जी,पूर्व मुखिया श्रीराम प्रसाद आदि शामिल थे।

Related posts

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल… ??

rktvnews

ज़ी स्टूडियोज़ की “कैनेडी” को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में उसके पहले प्रीमियर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली; ऐसा कहना है शारिक पटेल का।

rktvnews

पटना:संसार भर के नेत्रहीनों और बधिरों की महान प्रेरणा-स्रोत हैं लेखिका हेलेन केलर: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दरभंगा:विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को कराया गया तारामंडल का भ्रमण।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक और सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करें फेक कंटेंट:जिला कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment