RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

आरा में नगर राम लीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के चौथे दिन कृष्ण प्रेम प्रसंग सहित फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,14अप्रैल।आज आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में मुरादाबाद के वैष्णवी के द्वारा चौथे दिन कृष्णलीला का मंचन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर इंदू देवी ,वंदिता देवी , शकुंतला देवी, हरेन्द्र सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी सुर्यभान सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश विशेश्वर ओझा, डाॅ अनिल सिंह के कर कमलों से संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरजभान सिंह ने कहा की रामलीला समिति का यह आयोजन ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ। आज लोग अपने काम धंधा में व्यस्त हैं ,बच्चे मोबाईल व इंटरनेट में मशगूल है फिर भी इतना शानदार आयोजन हैं की हजारों-हजार लोग चार पांच घंटे कृष्णलीला का मंचन का आनंद ले रहें हैं ।
इस अवसर पर नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने आगत अतिथियों को पट्टिका व बैच लगाकर अभिनंदन किया ।
आज चौथे दिन कृष्णलीला के मंचन में गणेश वंदना ,सरस्वती वंदना , राधा रानी कृष्ण कन्हैयालाल का प्रेम प्रसंग , कालिया शेषनाग की लीला,महारास ,गोवर्धन लीला , फूलो की होली देखने लायक थी और लोगइसका आनंद के झूमने लगे।
समापन पर लक्ष्मी नारायण जी की आरती की गयी।
मंच संचालन दिलीप कुमार गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष शंभू नाथ केशरी के द्वारा किया गया।
इस रमणीक अवसर पर अजय गुप्ता , मेजर राणा प्रताप सिंह ,मदन प्रसाद ,सन्नी शाहबादी ,प्रमोद कुमार ,राजेश कुमार ,आलोक अंजन ,राजीव रंजन, अभिजित आनंद , प्रतीक राज,आदित्य सिंह, राजा गौतम ,विशाल गुप्ता , सतोष पब्लिसिटी ,सुनिल गुप्ता ,विकास पासवान , शालू चौरसिया ,मुन्ना सोनी, ,मुन्नू सिंह अभीषेक सिंह ,विशाल सिंह ,आकाश ,पवन सत्यार्थी , विवेक दीप , विक्की गुप्ता इलू ,बिक्की केशरी , शैलेन्द्र कुमार गुड्डू , चिलबील सिंह ,राजेन्द्र सिंह ,सहित हजारों भक्त उपस्थित थें।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराद जिले में बनास डेयरी द्वारा नवनिर्मित बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन एवं 150 टन के पावडर प्लांट का शिलान्यास किया।

rktvnews

रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:124 विद्यार्थियों का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर , वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास।

rktvnews

चतरा:कान्हाचट्टी पहुंच उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

rktvnews

पटना माइंड फेस्ट 2024: बिहार म्यूजियम में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, देश- प्रदेश के छात्रों से ने इंडिया क्विज, क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड और वर्ड-बी में लिया हिस्सा।

rktvnews

उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षा की,दिये कई निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment