RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)24 अक्टूबर।आज जिला प्रशासन, वैशाली के तत्वावधान में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार, वैशाली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वीप स्टेट आइकॉन एवं प्रसिद्ध अभिनेता चंदन रॉय (वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ फेम) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर चंदन रॉय का स्वागत करते हुए किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वैशाली का गौरवपूर्ण लोकतांत्रिक अतीत रहा है जिसे नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सभी मतदाताओं का सहयोग अपेक्षित है ।
अपने संबोधन में चंदन रॉय ने कहा कि “चुनाव के असली हीरो हमारे मतदाता हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम मतदान है।” उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों से स्वच्छ, निर्भीक एवं सौहार्दपूर्ण मतदान करने की अपील की।
उन्होंने आगे कहा –

“वैशाली ने भरी उड़ान, चलो मिलकर करें मतदान।”
“पहले मतदान, फिर जलपान।”

इन नारों के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन गोपनीय पदाधिकारी कुमार अनुज द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया तथा स्वागत भाषण स्वीप नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, वैशाली ने आम जनता से अपील की है कि वे आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 में 06 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।

Related posts

आ गए राजा राम, जश्नोत्सव में डूबा हिंदुस्तान… मांगी गई शांति समृद्धि सौहार्द की दुआएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी ने योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन का किया सघन निरीक्षण

rktvnews

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर;ऋण वितरण शिविर का जिला समाहरणालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का लिया लोकार्पण।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 5 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment