RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:साहित्य सम्मेलन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने पद-भार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )26 सितम्बर। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने शनिवार को अपना पद-भार ग्रहण किया। उनके साथ सम्मेलन के प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, संगठन मंत्री ईं अशोक कुमार तथा भवन अभिरक्षक-सह परिसर विकास मंत्री प्रवीर कुमार पंकज ने भी सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ के समक्ष अपने-अपने पद-भार ग्रहण किए। सम्मेलन के प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार नन्दन कुमार मीत ने सभी पदाधिकारियों को पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

पद-ग्रहण के पश्चात डा पाण्डेय ने सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त कर, सम्मेलन की पुनर्गठित कार्यसमिति की प्रथम बैठक की अधिसूचना निर्गत की। निर्गत अधिसूचना के अनुसार कार्यसमिति की बैठक आगामी ४ अक्टूबर को पूर्वाहन १०-३० बजे सम्मेलन-सभागार में आहूत होगी। इसके पूर्व ३० सितम्बर को सम्मेलन के नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न होगी, जिसमें उन्हें उनके कर्तव्यों और अधिकारों से परिचित कराया जाएगा।

पदभार-ग्रहण करने से पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री समेत चारों मंत्रियों को पद और मर्यादा की शपथ दिलायी। अन्य मंत्रियों और अधिकारियों को ३० सितम्बर को आहूत बैठक में शपथ दिलायी जाएगी।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

लखीसराय :पर्यावरण संतुलन का संकल्प – जीविका दीदियों ने शुरू किया पौधारोपण अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जून 26

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: न्यूनतम मजदूरी बकाया मांग को ले मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य व आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह से लगाई गुहार: आर डी सिंह

rktvnews

Leave a Comment