RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)20 जनवरी।उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा जो भी सरकार की योजनाएं जनपद में क्रियान्वयन है उनमें गति के साथ-साथ गुणवत्ता भी लाई जाए पात्र व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए पात्र को सम्बंधित योजना से लाभान्वित किया जाए। सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग खराब करने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सचेत किया उन्होंने निर्देशित किया कि कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे अधिकारी कार्य न करें डाटा फीडिंग का कार्य अधिकारी स्वयं करें, कार्य स्वयं करने से एक जानकारी बढ़ती है और उसका आम जनता को लाभ प्राप्त होता है जिन विभागों की रैंकिंग खराब रही उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए । आधिकारिक कार्य में लापरवाही करेंगे तो ऐसे अधिकारियों को अवश्य दंडित किया जाएगा । जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई लापरवाही ना हो कायाकल्प के कार्यों में सुधार हो जे एस वाई के भुगतान के संबंध में कहा कि भुगतान समय से होना चाहिए संबंधित सी एच सी से भुगतान के संबंध में प्रमाण पत्र लेने के भी निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के अंतर्गत और अस्पताल सम्मिलित करने के लिए मानक के अनुरूप निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारियों का समन्वय अच्छा होना चाहिए किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए आपस में समन्वय अच्छा होगा तो योजना की प्रगति बढ़ेगी और जनपद आगे बढ़ेगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों में जो पद रिक्त हैं उसके संबंध में एक आवश्यक पत्र मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये।जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट विकास भवन समस्त विकासखंड का तहसील परिसर आदि में प्रेरणा कैंटीन खोले जाने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा जो प्रेरणा कैंटीन चल रही है उन्हें और अधिक से अधिक सक्रिय किया जाए लखपति दीदी बनाई जाए।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने 22 जनवरी 2025 को जनपद में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समस्त विकासखंड ,तहसील कलेक्ट्रेट अन्य प्रमुख स्थलों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए समाज के सभी लोगों की इस अभियान में भागीदारी होनी चाहिए उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ,कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, गांव आदि में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए और आगे के कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई जाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी व जिला प्रोबेशन अधिकारी कैलाश तिवारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आईएनएस सर्वेक्षक पोर्ट लुइस पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा साईकिल रैली निकाली गई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्राम सम्पति (Gram Sampati) पोर्टल — योजनाओं की पारदर्शिता तथा जनसंपर्क हेतु नया डिजिटल पटल।

rktvnews

भोजपुर:छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक:डा.अर्चना

rktvnews

बागपत:मतदान को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई एयर बैलून की लॉन्चिंग।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment