RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:गोरौल में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज,शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने आज स्थलीय निरीक्षण के बाद दी अपनी अनुशंसा।

मुख्यमंत्री की घोषणा का दिखने लगा है असर।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)20 जनवरी।प्रगति यात्रा के क्रम में 6 जनवरी को वैशाली आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि गोरौल में डिग्री कॉलेज खुलेगा।
घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ही शिक्षा विभाग की टीम ने गोरौल पहुंचकर आज स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने शिक्षा विभाग को डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए पहले ही जमीन चिन्हित कर भेज दिया था। चिह्नित भूमि गोरौल भगवानपुर एवं इनायतनगर के सीमान पर है, जिसका कुल रकबा 5 एकड़ 4 डिसमिल है।
निरीक्षण टीम द्वारा चिह्नित भूमि पर संतुष्ट होते हुए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम से भूमि का स्वाइल टेस्टिंग का निर्देश दिया गया।
साथ ही निरीक्षण टीम ने चिह्नित भूमि पर डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए अपनी अनुशंसा भी दे दी है।
निरीक्षण टीम में उप निदेशक, उच्च शिक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य विश्वविद्यालय द्वारा नामित प्रतिनिधि), उप प्रबंधक तकनीकी (असैनिक), बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम, वैशाली तथा अंचल अधिकारी शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:जन सुराज की जीत पर भोजपुर में निकली विजय यात्रा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान,आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न।

rktvnews

पांढुर्णा प्रदेश का 55वां जिला बनेगा- मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दरभंगा:सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन हेतु समय में किया गया परिवर्त्तन।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के 53वें स्थापना दिवस समारोह और दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment