RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

सारण/ छपरा(बिहार) 13 अगस्त। जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 13 अगस्त को राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए फूल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में सुमित कुमार सिंह,मंत्री, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री सारण जिला के द्वारा पूर्वाह्न में 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिलें के प्रमुख स्थलों की सतत निगरानी हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वे आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावे जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजन स्थल पर भी विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन सारण के यूट्यूब, फेसबुक पेज एवं ट्विटर पेज पर किया जाएगा। इसके माध्यम से मुख्य समारोह स्थल के सभी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलावासी एवं अन्य लोग आसानी से देख सकेंगे।

Related posts

गिरीडीह:जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025-26” का दिनांक 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान (ब्यूटी फील्ड), गिरिडीह में आयोजन किया जायेगा

rktvnews

पटना:19 जुलाई को होगी लोयला में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता।

rktvnews

नालंदा:माले–ऐपवा की राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया पावापुरी दौरा

rktvnews

ग्वालियर:उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर आयोजित,शिविर में स्वेच्छा से 44 यूनिट रक्तदान हुआ।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 9 एवं मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 2 लाभुक को 01 लाख की फिक्स डिपोजिट प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment