
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फ़रवरी। सोमवार को कोईलवर प्रखंड के शिक्षा नगर चाँदी अवस्थित कैम्ब्रिज नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसका संचालन फंक्शन इंचार्ज रितेश कुमार सिंह की नेतृत्व में दिव्यांशु मिश्रा,सचिन कुमार, शिक्षा,सुहानी, अंकिता,शिवान्या, विराट,सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव का भव्य उद्घाटन भोजपुर महिला थाना एसएचओ प्रियंका कुमारी, प्राइवेट स्कूल्स् एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह,डीपीओ डॉ. आदित्य तिवारी,कोषाध्यक्ष हेमंत यादव, सदस्य प्रो. चंदन कुमार ,डॉ.शैलेंद्र,रंजन कुमार प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन,फंक्शन इंचार्ज रितेश कुमार सिंह, सरपंच सविता सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया l मुख्य अतिथि के रूप में संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह”टाईगर”, जिला पार्षद परिधि गुप्ता,चाँदी थाना से प्रवीण कुमार, भाजपा नेता प्रेमरंजन चतुर्वेदी, रामदिनेश यादव, मुखिया शालिनी सिंह, वार्ड सदस्य रीता सिंह सहित धर्मेंद्र उपाध्याय, शीला पांडेय,अनंत कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह,सौरभ कुमार, संतोष कुमार,रमेश कुमार, विजय कुमार सिंह उपस्थित रहें l सभी आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र और विद्यालय के मोमेंटो से गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन के द्वारा किया गया l तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर फूल बरसाते हुए सभी का भव्य स्वागत किया गया l छोटे – छोटे बच्चों के द्वारा लाल टमाटर बड़ा मजेदार,रोते- रोते हँसना सीखो, जिंदगी की यही रीत है,कव्वाली, यादों की बारात जैसी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ए गिरी नंदिनी के तहत महिषासुर वध,,फादर सौग,एकलव्य, आईकन लीडर सहित मेरा बिहार प्रस्तुति, मैथ प्ले,देसी टीचर, पागल दिमाग,फन्नी डांस जैसी प्रस्तुति ने वार्षिकोत्सव में एक अलग समां बांधा की दर्शक तारीफ करते नही थक रहे थें l इस अवसर पर अच्छे परफॉर्मेंस के लिए श्रेया,हर्षिता, अंशिका, जाह्नवी, अदिति, अंजली, प्रत्युष, राखी, परी, सौरभ, शिक्षा, सुहानी, युवरागी, सौम्यपरी, पीहू, प्रिंसि, रवि रंजन, श्रुति, चिराग, अभिज्ञ, विराट, अंकिता, आशिका, अर्णव, आर्या,स्वीटी, खुशी, अथर्व, नंदिनी को शिल्ड,मेडेल से सम्मानित किया गया।अतिथियों ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय शहर के स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा देता है जो इस क्षेत्र के लिए वरदान है और इस क्षेत्र के लोग काफी लाभान्वित है इस तरह की व्यवस्था देना काबीले तारीफ है बच्चें बहुत टैलेंटेड हैं और अच्छा कर रहे हैं l धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन ने किया l इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश कुमार,अरविंद कुमार वर्मा सहित शिक्षक दीपक कुमार, सर्वानंद सिंह, ,रीता वर्मा, कृष्णा देवी, किशन कुमार, रोहित कुमार, मीना देवी, निहारिका सिंह, अंजनी सिंह, अमित कुमार सिंह, रेणु देवी, सरोज कुमार,राधा कुमारी,सचिन कुमार ,रीता कुँवर, हरि पंडित, मुकेश कुमार सिंह,गुड्डी कुमारी, विशाल, मुनि, विकाश सहित हजारों की संख्या में छात्र – छात्रायें एवं अभिभावकों से सभागार की शोभा देखते बन रही थी।
