RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचआरसी, ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक लड़की के साथ कई व्यक्तियों द्वारा कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 जनवरी ।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में अनुसूचित जाति की एक लड़की के साथ कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले के 30 एफआईआर में 59 आरोपियों में से अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपी विदेश भाग गए हैं और बाकी 13 को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट, यदि सत्य है, तो पीड़ित लड़की के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, इसने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें दो सप्ताह के भीतर एफआईआर की स्थिति, उसके स्वास्थ्य और रिपोर्ट किए गए मामले में उसे प्रदान की गई चिकित्सा देखभाल, परामर्श और मुआवजे (यदि कोई हो) की जानकारी शामिल करने की उम्मीद है।
15 जनवरी, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की, जो अब 18 वर्ष की है, ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर कई व्यक्तियों द्वारा उसके यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान उस समय प्रकाश में आया, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पैनल के सामने पीड़िता के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में उल्लेखनीय बदलावों के बारे में बताया।

Related posts

आरा सदर प्रखंड के चौमुखा में 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन की निकाली गई शोभा यात्रा,शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव!3 मई को प्रसिद्ध गायकों का होगा जमावड़ा।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा के तहत देवघर नगर निगम द्वारा स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

धूमधाम से निकली उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पकङी मे भाजपा का लाभार्थी कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment