RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा।

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र।

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार, अटल प्रेरक के रूप में होगा चयन।

अटल ज्ञान केन्द्रों पर कैरियर काउंसलिंग की सुविधा होगी उपलब्ध।

26 दिसम्बर को आयोजित होंगे अटल जन सेवा शिविर।

आमजन को ई-मित्र की तर्ज पर इन केन्द्रों पर भी उपलब्ध होंगी विभिन्न जन-सुविधाएं।

अटल ज्ञान केन्द्रों के विकास पर 500 करोड़ रुपये का होगा व्यय।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अटल ज्ञान केन्द्र शुरू करने की घोषणा की है।
श्री शर्मा ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों के लिए स्थानीय युवक-युवती का अटल प्रेरक के रूप में चयन किया जायेगा। इससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

अटल ज्ञान केन्द्रों पर खुलेंगी लाइब्रेरी

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के स्व-अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आमजन में पढ़ने की प्रवृति को प्रोत्साहित करने के लिए अटल ज्ञान केन्द्रों पर लाइब्रेरी एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आमजन को सुगमता से मिल सकेगा योजनाओं का लाभ

श्री शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्तियों एवं परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अटल प्रेरक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-मित्र की तर्ज पर इन केन्द्रों पर भी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन के अतिरिक्त जाति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, मूल निवास एवं राशन कार्ड इत्यादि जन-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण स्तर पर आमजन के कार्य सुलभ एवं सुगम रूप से सम्पादित हो सकेंगे। उन्होेंने कहा कि राज्य सरकार इन केन्द्रों के विकास पर लगभग 500 करोड़ रुपये का व्यय करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न श्री वाजपेयी की स्मृति में राज्य सरकार ने 26 दिसम्बर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने का निर्णय भी किया है। साथ ही, हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड और राजकीय विद्यालयों के कंप्यूटर कक्ष का नामकरण अटल कंप्यूटर कक्ष करने का निर्णय भी किया है।

Related posts

भोजपुर : कुंडेश्वर मे शतचंडी महायज्ञ के मद्देनजर निकली जलयात्रा।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

चतरा: बालक एवं बालिका गृह में सामग्रियों का किया गया वितरण।

rktvnews

दुमका:कन्वेंशन सेंटर में सभी पंचायतों के मुखिया हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

डीआरडीओ ने दिल्ली में सीबीआरएन व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment