RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी भोजपुर के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्व राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके जीवन, व्यक्तित्व, एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जिला अध्यक्ष अशोक राम ने स्व राजीव गांधी को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी युग का अग्रदूत, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के समर्थक, एवं युवाओं को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि श्री गांधी का बलिदान हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा हेतु सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राजीव गांधी जी का सपना एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम भारत निर्माण का था जिसे साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रमुख लोगों में अध्यक्ष अशोक राम, डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, बीरेंद्र मिश्रा, पन्नग त्रिपाठी, अशोक यादव, प्रमोद राय, लाल देव सिंद, अरबिन्द कुमार सिंह, मनोज कुमार अंजनी, रिपुंजय ओझा, सूर्य प्रकाश, मुकेश चन्द्रवंशी, राजू कुमार सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित होकर ने स्व राजीव गांधी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

इंडिया ब्लाक किधर?

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित,15 विद्यार्थी अंक तालिका के अनुसार चयनित :प्राचार्य आदित्य तिवारी

rktvnews

Leave a Comment