RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:सांसद की अध्यक्षता में “संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक आयोजित।

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु प्रभावी ढंग से वाहन चालकों एवं आमजन के बीच सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलावें : सांसद

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)06मार्च।आज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद, महाराजगंज ,(सिवान )संसदीय क्षेत्र की अध्यक्षता में “संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि वाहन चालकों के साथ-साथ सड़क प्रयोगकर्ताओं के बीच जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला में माननीय सांसद लोकसभा की अध्यक्षता में” संसद सदस्य सुरक्षा समिति” का गठन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया है। समिति की वर्ष 2025 में यह प्रथम बैठक है। प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर समिति की बैठक आहूत की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह ओवर स्पीडिंग वाहनों का परिचालन, गलत दिशा में वाहन का परिचालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, बिना हेलमेट सीट बेल्ट के वाहन का परिचालन करना, सड़कों पर बिना इंडिकेटर जलाए वाहनों को मोड़ देना, चालकों के प्रशिक्षण की कमी एवं अन्य उल्लंघन शामिल है। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी संभव प्रयास किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें हेलमेट चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाने के साथ-साथ जिला में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण कार्य के जल्द पूर्ण होने की भी जानकारी दी गई। सिवान नगर परिषद क्षेत्र में यातायात के सुचारू परिचालन हेतु पार्किंग की व्यवस्था हेतु पार्किंग स्थल बनाए जाने की जानकारी दी गई। यातायात थाना के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो जाने की जानकारी दी गई। यातायात थाना के लिए वांछित भूमि का चयन कर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करवाने की बात भी बताई गई। शहर में सुचारू यातायात हेतु वन वे का प्रावधान करने पर विचार किये जाने की भी जानकारी दी गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी की जिला में कुल 9 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इन जगहों पर सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप स्पीड लिमिट का सांकेतिक बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया जा रहा है।
सांसद ने अपने संबोधन में बताया कि सड़क सुरक्षा समिति सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने, सड़क यातायात को सुचारू ढंग से संचालित करने, सड़क संरचनाओं में सुधार करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से गठित की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से यात्रा करने को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके इसके लिए सबों को समेकित प्रयास करने की आवश्यकता है। वाहन चालकों को जागरूकता अभियान के तहत सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने ,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने से संबंधित जानकारी दी जानी चाहिए। परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन इस कार्य को मुस्तैदी से लगातार करते रहे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी ढंग से कमी लाई जा सके।
अंत में सांसद के द्वारा परिवहन विभाग, बिहार के बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा जारी शपथ पत्र के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

आयरलैंड में जीवंत भारतीय संस्कृति से विधानसभा अध्यक्ष हुए अभिभूत

rktvnews

ईएसआईसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाते हुए सशक्तीकरण पहल के साथ विशेष सेवा पखवाड़े का समापन किया

rktvnews

अभिनेत्री सौम्या टंडन बनी उत्तर प्रदेश के लिए मैमीपोको पैंट्स का नया चेहरा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment