RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।जिले के जगदीशपुर में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने में तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा वीर कुंवर सिंह किला मैदान होते हुए झांझरिया पोखरा, मगरी चौक, चौरस्ता ,सदर बाजार , दुलौर गली,कोतवाली थाना पर होते हुए समापन स्वारथ साहू उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया इसके पश्चात वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया ,तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय ,के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद ,एवं सेना तुम पाकिस्तान का जवाब दो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए गए वही वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हर नागरिक एक जुट हैं आज की तिरंगा यात्रा देश प्रेम की मिसाल हैं भारतीय सेना हमारे गर्व के प्रतीक है देश के सेनाओं से हम लोग का गर्व है जो ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया इसके लिए सेना को हम सलाम करते हैं इस यात्रा में एकत्र होना आपसी सौहार्द और एकता के परिचायक हैं ,हमें अपने सैनिकों पर अभिमान है भारत के सैन्य शक्ति आज विश्व पटल पर गर्व का विषय है जो यह राष्ट्रभक्ती की भावना को मजबूत करने का अवसर है हम सभी तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश यही देना चाहते हैं कि अगर भारत को छूने की हिम्मत की तो सुन लो पाकिस्तान तुम्हारा हाथ उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा आज भारतीय सेना पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुटनों पर ला दिया है अगर जरूरत पड़ी तो भारत के हर नागरिक पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद साह आदित्य कुमार, मन जी चौधरी,अर्जुन प्रसादडॉ अनिल कुमार सिंह,कुमार गौतम सिन्हा ,विनय मिश्रा, विवेक कुशवाहा, संजय केसरी ,अमर चौबे,रंजन सिंह अरुण सिंह विजय कुमार चौबे राम किशुन प्रसाद, मिलिंद चौधरी, मनी सिंह, नागेंद्र केशरी,दीपक सिंह,आर के चंचल, आनंद कुमार छोटू, मुकेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रवि गुप्ता, शिव जी प्रसाद, संतोष पासवान, अशोक चौधरी, नंद गोपाल चौधरी,माधव केशरी,सुनील कुमार, राजेंद्र मौर्य, संजय गुप्ता,राज कुमार पटवा, रजत सोनी, विनोद प्रसाद, मिथिलेश यादव,अखिलेश सिंह गणेश सोनी, कृपा शंकर पाण्डे, साहित इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित है

Related posts

ट्राई ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए।

rktvnews

भोजपुर:धर्म और भक्ति से विपरित काल में भी रक्षा होती है :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के वितरण के अवसर पर किसानों को संबोधित किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कामकाज और प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

14 अगस्त के सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल और आंगनबाड़ी के अवकाश की ख़बर झूठी,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया खंडन! एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment