RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर नई दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट्स में अमित शाह ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के प्रति अटल जी का समर्पण भावी पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। श्री शाह ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे।

Related posts

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

दर्द भरी मुस्कान के साथ शपथ दिलाया सभापति ने सोनू राय को।

rktvnews

जिला शतरंज संघ द्वारा नोट्रे ड्रम हाई स्कूल में शतरंज प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए

rktvnews

मध्यप्रदेश:जहां बसे गुजराती, वहाँ बसे गुजरात : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने विद्युत एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment