RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:रेफरल अस्पताल परिसर सिमरिया में पलाश दीदी कैफे का हुआ शुभारंभ।

आमजन व मरीजों के लिए उचित मूल्य में शुद्ध तथा पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार मंगलवार को सिमरिया प्रखण्ड के रेफरल अस्पताल परिसर अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर ब्रिज नंदन प्रसाद , सुधीर कुमार सिंह मुखिया, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश कुमार तथा अन्य गण्यमान्य के द्वारा फीता काट कर संयुक्त रूप से किया गया।
इस पलाश दीदी कैफे का संचालन बनहे आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कमल महिला समुह की रीना दीदी, नीरा दीदी तथा मुनिया दीदी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस पलाश दीदी कैफे के संचालन से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को उचित मूल्य में शुद्ध तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा ब्लकि बाहर के लोगों को भी उचित मूल्य में शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही इस पलाश दीदी कैफे के माध्यम से दीदी के आजीविका में बढ़ोतरी होगा।
मौके पर जेएसएलपीएस से विकास कुमार प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी (उद्यम विकास), सुरेंद्र कुमार प्रजापति ( BPO-OF), जितेन्द्र कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, राजीव कुमार तथा अन्य स्टाफ सहित सखी मंडल की सदस्य मौजूद थे।

Related posts

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार सचिवों की दो दिवसीय बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में संपन्न हुई।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ के पूर्व राज परिवार सदस्य स्व. महेन्द्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किया

rktvnews

शराब के साथ एक धन्धेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: माले ने मुफ्फसिल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत अभियान व नाव व्यवस्था की डीएम से मांग की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 139 भवनों का उद्घाटन व 192 भवनों का किया शिलान्यास।

rktvnews

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और एफएसआर ग्लोबल ने ऊर्जा क्षेत्र के नियामक मुद्दों पर शिक्षा एवं अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment