RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

परिवार स्थिरता पखवारा पर कार्यशाला आयोजित!जनसंख्या नियंत्रण से देश में प्रगति, खुशहाली और हरियाली आयेगीं: जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जुलाई।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में हुई। जिसमें परिवार स्थिरता पखवारा पर कार्यशाला में विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सभी पीएचसी को परिवार कल्याण कार्यक्रम के दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया एवं उनके सफल अच्छे प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की बात कही ।उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम, परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता पखवारा से हम जनसंख्या नियंत्रण कर देश की प्रगति खुशहाली और हरियाली को बढ़ाकर अमन चैन से रह सकते हैं, सभी कार्यक्रमों को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नोडल ऑफिसर डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा की हम अच्छे प्रदर्शन कर भोजपुर जिला को राज्य में प्रथम स्थान दिला सकते हैं।बंध्याकरण ,नसबंदी के साथ-साथ अस्थाई तमाम विधियों में भी हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है ।जैसे copper-t IUCD अंतरा, माला डी ,सहेली ,कंडोम आदि विधियों का वितरण करना। डॉ सिन्हा ने माइक्रो प्लान के अनुसार सारे सर्जन चिकित्सकों एवं एनेस्थेटिस्ट चिकित्सकों को हर अच्छे प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उपस्थित चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथ उठाकर पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति का समर्थन किया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि डीडीसी भोजपुर के साथ सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,बीसीएम ,बीएचएम एवं कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। बैठक को सफल बनाने में डीपीएम रवि, डीसीएम विनीत, डीएमई धनंजय , केयर इंडिया से डॉक्टर आसिफ पीएसआई की मिस नेहा, प्रियंका एवं जिला स्वास्थ समिति के कई कर्मियों ने काफी सहयोग किया।

Related posts

शिवहर:15 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि मिलेगी मृतक के परिजनों को: पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार

rktvnews

शिक्षकों की अंतर्मन की पीड़ा को उकेरती रचनाकार “डॉ प्रतिभा पराशर”की भोजपुरी रचना चलीं चलीं माहटर साहेब…..

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 25

rktvnews

किस पर करें ऐतबार… गठबंधन की सरकार…..??😴

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय, भोजपुर, द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प में 187 अभ्यार्थी में 57 का हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment