RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

औरंगाबाद : दलितों पर हो रहे अत्याचार पर क्यों चुप हैं राज्य सरकार: आदित्य पासवान

दलित नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या पर परिजनों से की मुलाकात,न्याय का दिलाया भरोसा।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)12 दिसंबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने एक बयान जारी करते हुए कहा है की भाजपा नीतीश की सरकार में दलितों का उत्पीड़न ,हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम है जो शासन की कार्यशैली पर एक प्रश्नचिन्ह बना हुआ है। उन्होंने कहा की सरकार एक तरफ दलितों और महादलितों की हितैषी होने की बात करती है तो दूसरी तरफ उन पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे अपराध को बढ़ावा दे रही है।
आदित्य पासवान ने अपने उक्त संबोधनो का जिक्र पत्रकारों को आज औरंगाबाद जिले में माली थाना अंतर्गत खंभा में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने के दौरान कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की 9 दिसंबर की दोपहर माचिस की तीली लेने के बहाने दो युवक दीपू सिंह और विपुल सिंह द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसकी हत्या कर दी गई है। इसलिए आज पीड़िता के परिवार से मिल उक्त घटना की विस्तृत और इस पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचा जहां लोगो द्वारा बताया गया की पुलिस पीड़िता के परिवार पर दबाव बना रही है और इस दुष्कर्म को आत्महत्या करार करना चाह रही है। ऐसी मनसा से पुलिसिया कार्रवाई भी संदेह के घेरे में आ रही हैं। आदित्य पासवान ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से उक्त बलात्कार के दोषियों को घटना की सत्यता की विधिवत जांच करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है साथ ही उन्होंने एससी एसटी आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने वाले दोषी पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित करने की भी मांग की है।अन्यथा इस घटना को लेकर आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे।

Related posts

जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख :शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पर्व एवं उत्सव आपसी भाईचारे के प्रतीक – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में बागपत शहर में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

सम्भावना विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय शारदा प्रसाद सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment