RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:”एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 जून। बच्चों और किशोरों के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चतरा जिला में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) द्वारा बनाए गए जॉइंट एक्शन प्लान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत आज त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा की गई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बच्चों और किशोरों के बीच नशे की आदत को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशो की प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक के दौरान जिले में अब तक किए गए कार्यों जैसे कि विद्यालय से 100 मीटर की परिधि में शराब की दुकान को चिन्हित कर हटवाने, दुकानों में CCTV लगाने तथा संबंधित पोस्टर एवं सूचना लगाने, बच्चो से मादक द्रव्य विक्रेता पर J.J. Act की धारा 77 एवं 78 पर FIR दर्ज करने, व्यापार संघ के साथ प्रतिमाह बैठक करने तथा अनुसूचित H1 & X दवाए बेच रहे सभी दवा दुकान में डिजिटल रजिस्टर संधारित करने तथा CCTV लगाने एवं जिला में D-Adiction Center खोलने तथा इसमे बच्चो के लिए अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया साथ ही नशा विरोधी अभियान, दीवाल लेखन, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में विशेष किशोर पुलिस इकाई चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, औषधी नियंत्रक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, बालक गृह एवं बालिका गृह के अधीक्षक, चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक, नीति आयोग के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने स्तर पर नशा मुक्ति अभियान में प्रगति लाएं, बच्चों और युवाओं के बीच जागरूकता लाएं, और समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Related posts

रांची:राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा : संजय सेठ

rktvnews

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री की चीन जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक।

rktvnews

नारी शक्ति सम्मान:नृत्य करना मेरे संपूर्ण जीवन का अद्भुत क्षण है : आदित्या

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब आंबेडकर की कल्पनाओं को साकार करता मध्यप्रदेश।

rktvnews

लखीसराय:जीविका ने दिया मतदान का पैगाम,शत प्रतिशत मतदान के लिए घर -घर अभियान।

rktvnews

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया जनार्दन ओझा

rktvnews

Leave a Comment