RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा साइबर फ्रॉड जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)02 जुलाई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वावधान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय “साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मनी तथा अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन निशिकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देना तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था।
अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। फर्जी कॉल, ओटीपी साझा कराने, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाएँ, सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी तथा ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड जैसे मामलों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है।
जिला मुख्यालय डीएसपी संदीप भगत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा मोबाइल में केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना विलंब 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाएँ, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया।
कार्यशाला में व्यवहार न्यायालय, दुमका में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुमका के सचिव विवेक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन सहायक, एलएडीसी अंकित कुमार सिंह ने किया।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ की गयी बैठक।

rktvnews

झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा : उपयुक्त ने श्री बंशीधर महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया।

rktvnews

Leave a Comment