RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा स्टोन क्लैडिंग का काम।

मंगलनाथ मंदिर का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।

प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)26 जून।सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में स्टोन क्लैडिंग का काम किया जाएगा।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर यहां प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रस्तवतित 20 करोड राशि से प्रस्तावितकार्यो डीपीआर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी , अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे, एसडीएम एल एन गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
मंगलनाथ मंदिर के कायाकल्प के पहले चरण में 10.78 करोड़ की लागत से स्टोन क्लैडिंग कार्य किया जाएगा ,जिसमें इंटरनल कॉलम्स, शिखर, डोम, एक्सटीरियर फसाड् तथा वर्तमान स्टोन क्लीनिंग कार्य की मरम्मत की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण को इन कार्यों की स्वीकृति संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने दूसरे चरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तेनकासी के साम्बावरवदकरई कस्बे में एक भूमि विवाद को लेकर एक गांव के मुखिया द्वारा 8 परिवारों के 30 लोगों को कथित रूप से बहिष्कृत किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

rktvnews

देवघर:बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सी0एस0आर0 मद का उपयोगः उपायुक्त

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:ग्रामीण खेल लीग: ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होगी आयोजित, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment