RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने कुल्हड़िया और चांदी में किया विद्यालय का निरीक्षण।

छात्राओं से योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभ की ली जानकारी।

खराब पड़े खेल सामग्रियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का दिया आदेश।

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों की पुस्तकालय में उपलब्धता को किया निर्देशित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 सितंबर। जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा आज मांनी बैजनाथ +2 उच्च विद्यालय, कुल्हड़ीया एवं हरिवंश उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाँदी का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी निरीक्षण के क्रम में वहाँ की छात्राओं से मिले तथा उन छात्राओं से साईकिल, सैनेटरी पैड, छात्रवृत्ति एवं पोशाक जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि छात्राओं को डी०बी०टी० के माध्यम से 6600 रु० दिया जा रहा है। वहीं छात्राओं से मूलभूत सुविधाओं (शौचालय, पानी एवं अन्य) की भी जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने स्कूल में बने जिम एवं लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया एवं पी०टी०शिक्षक को खराब पड़े खेल सामग्रियों का जल्द से जल्द ठीक कराने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में Self defence classes के लिए D.P.O(I.C.D.S) तथा महिला एवम बाल संरक्षण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए इसे प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही पुस्तकालय में आवश्यकता के अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने को कहा।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

भोपाल:पीएम जनमन योजना में सरकार के साथ समाज भी जुड़े : राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:अहेरा पर्यटन जोन में चीतों की मौजूदगी से अब पर्यटक चीतों को देख सकेंगे।

rktvnews

आईएफएफआई ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत कुशलापूर्वक रिस्टोर की गई सात क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का उत्सव मनाया।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में भारत सरकार की जलमार्ग विकास परियोजना II (अर्थ गंगा) अंतर्गत सामुदायिक जेट्टी एवं रो-रो टर्मिनल से संबंधित बैठक।

rktvnews

झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू!आजीविका के विभिन्न माध्यमों और स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment