RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:वंदे भारत एक्सप्रेस का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में स्वागत।

RKTV NEWS/ जयपुर(राजस्थान )02 दिसंबर। रविवार को अजमेर से वाया जयपुर चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों और अनुशंसा पर किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में ट्रेन स्टॉफ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
किशनगढ़ रेलवे स्टेशन शनिवार रात को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब अजमेर से वाया जयपुर चंडीगढ़ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) ने पहली बार यहां ठहराव लिया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के अथक प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप यह ठहराव संभव हुआ। स्टेशन पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्वागत समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के अन्य स्टेशनों के विकास के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।
स्थानीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन किशनगढ़ स्थानीय के नागरिकों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मार्बल उद्योग को भी नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों को लेकर एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 नवंबर 25

rktvnews

राष्ट्रीय स्व्च्छप गंगा मिशन, आईआईटी (बीएचयू) और डेनमार्क के बीच रणनीतिक गठबंधन ने वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर नवाचारी स्मार्ट प्रयोगशाला परियोजना का अनावरण किया।

rktvnews

लगातर आती मार्केटिंग फोन कॉल्स कर रही परेशान।

rktvnews

बक्सर:राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment