RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:आरएसआरडीसी की 127 वीं बोर्ड बैठक, कोटपुतली- कुचामन सड़क के लिए 169 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

ग्रीन कंस्ट्रक्शन से सड़क और भवन निर्माण करें, आरएसआरडीसी अन्य राज्यों के कामों में भी भाग ले -उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )02दिसंबर। राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की 127 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन रविवार को आरएसआरडीसी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 की बैलेंस शीट एवं वित्तीय लेखा पारित किया गया। वर्ष 2023 -24 में आरएसआरडीसी का कुल टर्नओवर 3448.46 करोड रुपए रहा तथा आरएसआरडीसी 122.19 करोड़ का लाभ हुआ।
बोर्ड बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कोटपूतली कुचामन रोड के चौड़ाइकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 169 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने इस काम को 18 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये की सड़क निर्माण हेतु एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्रिएशन) तकनीक का इस्तेमाल करें। गौरतलब है की इस तकनीक में पहले पुरानी सड़क को उखाड़ा जाता है और उसी सामग्री का इस्तेमाल करके नई सड़क बनाई जाती है। उप मुख्यमंत्री ने सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में प्लास्टिक वेस्ट के इस्तेमाल करने तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में एनवायरमेंट फ्रेंडली तकनीक से ग्रीन कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क एवं भवन निर्माण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आरएसआरडीसी को प्रोक्योरमेंट सेल डेवलप करनी चाहिए और अन्य राज्यों एवं अन्य विभागों के टेंडर्स में भाग लेना चाहिए ताकि आरएसआरडीसी सरकार को बड़ा राजस्व प्रदान करने वाली एजेंसी बन सके।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव वित्त (व्यय ) नवीन जैन,आरएसआरडीसी एमडी सुनील जयसिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:नगरीय विकास परियोजनाओं को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप किया जाए क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

दरभंगा: जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment