RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।

नई दिल्ली/28 अक्टूबर।गोला बारूद और टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) से सुसज्जित तीसरी बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण 27 अक्टूबर 2023 को मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में सीएमडीई वी प्रवीण, एडब्ल्यूपीएस (एमबीआई) द्वारा किया गया। यह जहाज देश में स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख एवं सहायक उपकरण/प्रणालियों के साथ रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल पर कार्रवाई करते हुए 11 एक्स गोला बारूद से सुसज्जित टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज लंबी-संकरी नौका के निर्माण तथा वितरण के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ अनुबंध पूरा हुआ है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए कार्य करने वाले शिपयार्ड ने दो बार्ज नौकाओं को सफलतापूर्वक तैयार करके भारतीय नौसेना को सौंपा है। इन लंबी-संकरी नौकाओं का निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत किया जा रहा है। एसीटीसीएम बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना की नौकाओं को समुद्री घाटों व बाहरी बंदरगाहों पर सामान तथा गोला-बारूद को लाने-ले जाने और उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।

Related posts

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव।

rktvnews

भोजपुर: उम्मीदवार अधिवक्ता ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सत्कार,मिला जीत का आशीर्वाद।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

अमित शाह नेउत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 99वें फाउंडेशन कोर्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment