RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 14 दिसंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान श्री कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू को गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। शर्मा ने शहीद कमलेश की माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम. आर आहिरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

भोजपुर:77 वें गणतंत्र दिवस पर भाकपा-माले के जिला कार्यालय में किया गया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भागवत कथा का आयोजन।

rktvnews

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती-2019, 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का चतुर्थ चरण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्व धरोहर भीम बैटका का किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर :पदग्रहण समारोह में बोली डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग बड़े और जनोपयोगी कार्य हो!

rktvnews

Leave a Comment