RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

 

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 नवंबर। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुनानक जयंती की पूर्व संध्या पर देश वासियों को बधाई देते हुए कहा की गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
गुरु नानक का जीवन प्रबोधन का परिचायक है जो हमें आध्यात्मिक संपन्नता, समानता, करुणा और मानवता की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है।
इस शुभ अवसर पर, आइए हम गुरु नानक देव जी के शाश्वत ज्ञान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर सत्य, सद्भाव और सभी प्राणियों की एकता के सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करें।
उनकी शिक्षाएँ हमें एक समावेशी और समृद्ध भारत के निर्माण में अथक प्रयास करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Related posts

कानून के शासन का प्रभावी क्रियान्वयन आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

राजस्थान:लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्यपाल को लोकायुक्त का 36 वाँ प्रतिवेदन प्रस्तुत।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 25-26 में 1 बिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का समापन।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद चुनाव : दो वार्डों में निर्विरोध जीत, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशी आमने-सामने।

rktvnews

Leave a Comment