RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:स्वच्छ शहर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान 20 तक हुआ विस्तारित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)14 नवम्बर। नगर आयुक्त दरभंगा राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि 10 नवम्बर से 13 नवम्बर 2024 तक दरभंगा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत “स्वच्छ शहर अभियान” माननीय प्रधानमंत्री के दरभंगा आगमन के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया था, उक्त विशेष स्वच्छ अभियान को आगे 20 नवम्बर 2024 तक विस्तारित किया गया है।
संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों,चौक चौराहों एवं घाटों को साफ-सफाई किया जा रहा है।
साथ ही नगर आयुक्त द्वारा स्वयं भ्रमणशील रह कर उक्त अभियान का निरीक्षण किया जा रहा है।
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ अभियान को विस्तारित को लेकर बैठक आयोजित की गई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी पदाधिकारीयों, नगर निगम के सभी संसाधनों को शहर की साफ-सफाई में लगाया गया है।
आज सफाई की विशेष अभियान के तहत गंगा सागर पोखर, दरभंगा टावर,अल्लाह पट्टी ,डोनर आदि स्थलों की साफ सफाई कराया गया। विशेष अभियान के तहत अब दरभंगा नगर निगम में सफाई में आमूल चूल परिवर्तन आया है।
नगर आयुक्त द्वारा विशेष अभियान के क्रम में शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़क, तालाबों आदि का औचक निरीक्षण किया गया तथा कर्मियों को सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

एस सी/एस टी ऐक्ट के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: प्रो.श्याम मोहन अस्थाना की जन्म शताब्दी के अवसर पर कामायनी नाट्य संस्था ने की नाट्यांजलि की प्रस्तुति।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा।

rktvnews

Leave a Comment