RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:डा अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

चिकित्सक के रूप में सेवक थे डा अशोक:पूर्व अधीक्षक डा सतीश कुमार सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई। गुरुवार को महादेवा बस हनुमान मंदिर में फिजियोथैरेपिस्ट, समाजसेवी, लायन डॉ अशोक कुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने किया। कार्यक्रम में उनके मुख्य सहयोगी, शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया। मंदिर परंपरा के अनुसार श्री हनुमान जी महाराज की पूजा, प्रसाद एवं सभी देवताओं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके फोटोग्राफ पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
इन्होंने बताया कि डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा एक सच्चे समाजसेवी के रूप में हर छोटे बड़े गरीब अमीर सबका निस्वार्थ भाव से सेवा करते थे। सबसे मित्रवत व्यवहार, हौसला-अफजाई और सबका एक सहयोगी के रूप में हर सुख दुख में खड़ा रहना उनकी विशेष आदत थी।
डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहर में कभी किसी को शारीरिक कष्ट पहुंचता था तो उसके लिए एकमात्र ,सर्वमान्य, सहयोगी और एक्सपर्ट के रूप में डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा के पास सभी लोग जाते थे और अपना इलाज करा कर संतुष्ट होकर लौटते थे। कई संगठनों के संस्थापक भी रहे ,जिसमें लायंस क्लब आरा ग्रेटर,आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज, रामनारायण साह होम्योपैथिक कॉलेज,विकलांग पुनर्वास समिति आदि रही। लायंस के रूप में न केवल भोजपुर में बल्कि पटना के चिकित्सक उन्हें श्रद्धा से याद करते थे। यह चिकित्सा के रूप में एक सच्चे सेवक थे जिनका हम सबों से दूर होना अपूरणीय क्षति है। डॉक्टर अरविंद कुमार सिंहा ने बताया कि आज पहली बार अकेले आया हूं अन्यथा जहां भी चलते थे हम लोग साथ में जाते थे। इन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब के पास जो भी इलाज करने आता था वह उनका आदमी बन जाता था। ऐसा कोई संगठन नहीं जिसमें डॉक्टर साहब की सक्रिय भूमिका नहीं रही हो। इनका असामयिक निधन बहुत बड़ी सामाजिक क्षति है। अध्यक्षीय भाषण में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रो सच्चिदानंद सहाय ने कहा कि डॉक्टर साहब एक सरल ,निष्कपट,सामूहिक सोच रखने वाले सुलझे व्यक्तित्व के धनी, सृजनात्मक स्वभाव महामानव थे।उनके नेतृत्व में पूजा के अवसर पर सामूहिक भोज और जुलूस की परंपरा बहुत बडी देन है। इन्होंने बताया कि एक बार एक के लड़की को पोलियो के केस में घर पर आए और बोले कि से 90% ठीक कर देंगे और करके दिखाया ।यह थी उनकी लगन और मरीजों के प्रति निष्ठा।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में डा सतीश कुमार सिन्हा,प्रो एस एन सहाय, सुरेंद्र कुमार सिन्हा ,डा अरविंद कुमार सिन्हा ,दिलीप कुमार सिंहा ,डॉक्टर संजीव कुमार सिंहा ,अमरदीप कुमार जय, शिक्षक हरिश्चंद्र शाह , सचिन सिंहा, मनोज कुमार,डा संदीप कुमार सिन्हा अधिवक्ता, डा रमेश कुमार सिन्हा, राम बाबू प्रसाद चौरसिया, हिमांशु, मनोज,सत्यम,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे। उपस्थित सभी लोगों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार केशरी द्वारा मंदिर का प्रसाद वितरित किया गया।

Related posts

पटना:दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम का राज्यव्यापी शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय मौसम विभाग ने मई 2024 के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा छपरा मार्ग पर ट्रक चालकों से छिनतई ,एक को मारी गोली।

rktvnews

ज़ी स्टूडियोज़ की “कैनेडी” को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में उसके पहले प्रीमियर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली; ऐसा कहना है शारिक पटेल का।

rktvnews

भोपाल:दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार डाक परिमंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment