RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सुनयना ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में प्रवेश किया।

यह तैनाती 1976 से सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस के एक हिस्से के रूप में आयोजित सैन्य परेड में भारतीय सैन्य दल की निरंतर भागीदारी को दर्शाती है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 जून।आईएनएस सुनयना ने दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में 26 जून, 2024 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में प्रवेश किया।
जहाज की यात्रा 29 जून, 2024 को सेशेल्स के 48वें राष्ट्रीय दिवस के उत्सव के साथ-साथ हो रही है। सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में आयोजित सैन्य परेड में नौसेना बैंड के साथ भारतीय नौसेना का मार्चिंग दल भाग लेगा। भारतीय नौसेना के जहाज की तैनाती 1976 से भारतीय सैन्य दल की निरंतर भागीदारी को दर्शाती है, जो दोनों देशों के बीच सौहार्द की पुष्टि करती है।
पोर्ट कॉल के दौरान, सामाजिक संपर्क, सेशेल्स रक्षा बल के साथ जुड़ाव, विशेष योग सत्र, आगंतुकों के लिए जहाज खुला रहना और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम निर्धारित हैं। पोर्ट कॉल के दौरान, स्वदेश निर्मित नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) का हवाई प्रदर्शन भी किया जाएगा। आईएनएस सुनयना की तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग आधारित प्रयासों को बढ़ावा देने वाले सागर के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भीषण चक्रवाती तूफान मिगजौम से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करते हैं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 नवंबर 26

rktvnews

प्रभु जी रिझे ल रिझावै ल कवन गुनवा से : विश्वकांता जी महाराज

rktvnews

भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

rktvnews

पटना:सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment