RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी मंच के संस्थापक के श्राद्ध कर्म पर श्रद्धांजलि व निर्धनों में पैकेट वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अप्रैल।कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के संस्थापक सुशील क्रांतिकारी का निधन बीते दिनों रांची में हो गया था। मंगलवार को उनका श्राद्ध कर्म झारखंड के रांची स्थित आवास पर हुआ। इधर, कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के भोजपुर इकाई द्वारा सचिव सचिन सिन्हा के नेतृत्व में रमना स्थित महावीर मंदिर के पास गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया। सचिन सिन्हा ने बताया कि बड़े भाई समान सुशील क्रांतिकारी कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के संस्थापक थे। उनके नेतृत्व में कई राज्यों में यह मंच अपने मूल रूप में कार्य कर रहा है। हमलोगों के मार्गदर्शक अब हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हम आजीवन चलेंगे। उनका जाना हमारे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। वही शहर के बंधन टोला स्थित शिक्षाविद प्रदीप श्रीवास्तव के आवास पर शोक सभा का आयोजन कर हरदिल अजीज स्व सुशील क्रांतिकारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि है हम सबने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में उनके किए गए कार्य से प्रेरणा लेने की जरूरत है।आरा नगर अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ सदन जी ने कहा उन्होंने हर समाज के लिए कार्य किया। खासकर कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने मंच की स्थापना की। आज उनकी देन है कि यह मंच भारत के कई राज्यों में है। कई राज्यों में जिला स्तर पर कमिटी सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर कार्य करती है। यहां आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता जिला सचिव सचिन सिन्हा और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदिप सिन्हा ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व, व्यक्तित्व और कार्यों को विस्तार से सबके बीच रखा। मौके पर आरा नगर अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ सदन जी, कोषाध्यक्ष सुधीर सिन्हा, जिला संयुक्त सचिव मनोज श्रीवास्तव, कार्यकारणी सदस्य चंदन शरण, आनंद मोहन, मोहन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, रवि सिन्हा कार्यक्रम मे के के वी एम सदस्य उपस्थित रहें।

Related posts

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुआलालम्पुर में मलेशिया के रक्षामंत्री से मुलाकात की; वे मलेशिया के प्रधानमंत्री से भी मिले।

rktvnews

भारत–मोजाम्बिक–तंजानिया त्रिपक्षीय (आईएमटी ट्राइलैट 24) अभ्यास मोजाम्बिक के नाकाला में संपन्न हुआ।

rktvnews

पटना: नीतीश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:बिरहोर परिवार के पाँच बच्चों को उपायुक्त ने भेंट की मनपसंद साइकल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment