RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना।

वाहन में लगे ऑडियो-विजुवल माध्यम से मतदान के लिए किया जाएगा प्रेरित।

रांची/झारखंड( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 20 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि स्वयं भी मतदान करें और अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करें एवं नैतिक मतदान के प्रति सजग बनें। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से जागरूकता वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान मीडिया से मुखातिब थे।
श्री कुमार ने कहा कि विगत निर्वाचनों में जिन क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है, उन सभी क्षेत्रों में इन प्रचार वाहनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इस हेतु कुल 36 प्रचार वाहन तैयार किए गए हैं, जो राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में घूम-घूमकर नैतिक मतदान के प्रति जागरूक करेगें। प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।
प्रचार वाहनों को रवाना करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोक कलाकारों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित स्थानीय लोकभाषा में मतदाता जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन,2024 बाबत पूरे राज्य में स्थानीय थीमों को ध्यान में रखते हुए स्वीप के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता , उप निदेशक जनसंपर्क आनंद सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभी पदाधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान :राज्यपाल ने हल्दीघाटी, चेतक समाधि पर नमन किया, प्रताप संग्रहालय का अवलोकन किया कहा, राष्ट्र का गौरव है हल्दीघाटी की मिट्टी, राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक किया।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पैक्स के माध्यम से ई-सेवाएँ।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

उज्जैन:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सामर्थ्य हेतु खेलकुद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment