RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रांची जिला अंतर्गत राज्य/केंद्र के विभिन्न संस्थानों बी.आई. टी मेसरा रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि से सम्बंधित बैठक।

राँची/झारखण्ड 14 दिसंबर।उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 13 दिसंबर को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में रांची जिला अंतर्गत राज्य/केंद्र के विभिन्न संस्थानों बी.आई. टी मेसरा रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि से सम्बंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, एल. आर. डी.सी. रांची, राजीव कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, सुनील चंद्र,अंचल अधिकारी कांके, विजय कुमार राम एवं बी.आई. टी मेसरा रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची, के प्रतिनिधि, सहायक अभियंता रांची, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग, एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

●केंद्रीय विश्वविद्यालय

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय चेड़ी मनातू के 70 एकड़ भूमि नापी करने के निर्देश अंचल अधिकारी कांके दिए एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच पथ 6.18 एकड़ भूमि का दर निर्धारण के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची को निर्देश दिया गया।
उपायुक्त रांची, द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस के लिए अर्जित की जा रही 15.82 एकड़ भूमि का मुआवजा देने हेतु प्राक्कलन की गणना का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।

●बी.आई. टी. मेसरा

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने बी.आई. टी. मेसरा की जो 33 दोहरा जमाबंदी की जानकारी अंचल अधिकारी कांके से मांगी जिसपर उनके द्वारा बताया गया की 33 जमाबंदी का निष्पादन कर दिया गया।

●बी.आई.टी. मेसरा द्वारा बनाई गई कमिटी के साथ समन्वय करते हुए समस्या का आपसी समन्वय के साथ निपटारा करें

उपायुक्त रांची द्वारा बी.आई. टी. मेसरा के बाउंड्रीवाल एवं संरचना के निर्माण सम्बन्धी जानकारी बी.आई. टी. मेसरा के प्रतिनिधि से ली। जिस पर उनके द्वारा बताया गया की बी.आई. टी. मेसरा के आस-पास के ग्रामीणों द्वारा एक कमिटी का गठन किया गया है, जो बी.आई.टी. मेसरा द्वारा बनाई गई कमिटी के साथ समन्वय करते हुए समस्या का आपसी समन्वय के साथ निपटारा करेंगे । जिसपर उपायुक्त रांची, ने अंचल अधिकारी कांके को निर्देश देते हुए कहा की बाउंड्रीवाल और संरचना के निर्माण हो सके इसके लिए निराकरण कराने को कहा गया। जिसपर अंचल अधिकारी कांके ने बताया की इस सम्बन्ध में 19 दिसंबर 2023 को बैठक रखी गई है।
उपायुक्त रांची, द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया की बी.आई.टी. मेसरा के गैर विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर संरचना निर्माण शुरू करें। ज्ञात हो की पूर्व में विधानसभा की कमिटी के द्वारा बी.आई.टी. मेसरा के गैर विवादित भूमि पर निर्माण करने का निर्देश प्राप्त है।

●4 हजार लगभग आबादी को पानी मुहैया कराए

उपायुक्त रांची, ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश देते हुए कहा की बी.आई.टी. मेसरा में रहने वालें लगभग 4 हजार आबादी को पानी मुहैया कराए। ताकि उन्हें पेय जल की समस्या नही हो।
उपायुक्त रांची, द्वारा बी.आई.टी. मेसरा का मुख्य द्वार ओरमांझी रांची बनाने में आ रही भूमि से सम्बंधित अतिक्रमण को हटाने का निर्देश अंचल अधिकारी कांके को दिया गया।

●आई. आई. आई. टी.

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आई. आई. आई. टी. परिसर में जो 4 भूमिहीन परिवार वहाँ रह रहें है, उन्हें नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराते हुए उन्हें अन्यत्र भू-बंदोबस्त पर्चा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अंचल अधिकारी कांके को निर्देश दिया गया।

Related posts

इस्लामिक सेंटर की गरिमा को बनाए रखना ज़रूरी: सिराज कुरैशी

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाशिंगटन डी.सी. में छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

आरा के सरैया में फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े हत्या।

rktvnews

Leave a Comment